बगहा, जून 20 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। बिहार - उत्तर प्रदेश की सीमा बांसी चौक पर उत्तर प्रदेश में एक निजी अस्पताल में बिहार की जच्चा बच्चा की मौत हो गई।

घटनाक्रम उसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी जाम लग गई। किसी तरह प्रशासन द्वारा लोगों को समझा बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया गया। वही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला शनिवार की हैं।

अस्पताल की स्थिति वही निजी अस्पताल चलाने वाली एएनएम मधुबनी पीएचसी की बताई जा रही हैं। वही निजी अस्पताल के सभी कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार धनहा थाना क्षेत्र के खोतहवा पिपरहीया गांव निवासी विकास यादव की पत्नी रंजनी देवी को प्रसव पीड़ा हुआ।

प्रसव की स्थिति परिजनों द्वारा रंजनी देवी को बांसी स्थि...