जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
हाथरस, अगस्त 19 -- हसायन। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी निवासी प्रसूता और उसके नवजात शिशु की हुई मौत का मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच को लेकर कमेटी गठित कर दी है। सीएमओ द्वारा एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी को जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी निवासी 25 वर्षीय सोनम पत्नी पूरन सिंह को बीते रविवार की सुबह काफी तेज प्रसव पीड़ा हुई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन सोनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसायन लेकर पहुंचे थे। सोनम ने प्रसव के बाद एक शिशु को जन्म दिया, लेकिन प्रसव से पहले ही नवजात शिशु की मौत हो गई थी। प्रसव के बाद सोनम की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई। इस पर सीएचसी हसायन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.