बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- इस्लामपुर के निजी अस्पताल के पास हुई घटना इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के पटना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया। अस्पताल में भर्ती करते ही चिकित्सक ने जच्चा और बच्चा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, इस मामले में किसी ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की है। मृतका 25 वर्षीया अमृता कुमारी, इचहोस-तकियापर गांव निवासी उपेन्द्र बिंद की पुत्री और हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव निवासी चंदजीत बिंद उर्फ गोरेलाल की पत्नी थी। उन्होंने बताया कि अमृता कुछ दिनों से अपने मायके इचहोस गांव में थी। बुधवार की रात अचानक दर्द होने लगा। उसे प्रसव के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.