जग्यूड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने एसएसबी कैम्प जग्यूड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम एसएसबी कैंप में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने जवानों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों व उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा साइबर ठग जवानों को फर्जी कॉल कर उन्हें ठगतें है। पुलिस ने जवानों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट व म्यूल अकाउंट जैसी साइबर गतिविधियों से बचने को लेकर सतर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.