मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 21 -- जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा किसानों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर टोल कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। किसानों के उग्र रूप को देखते हुए अभद्रता करने वाले दो कर्मचारियों को नौकरी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया और 15 दिन का अल्टीमेट दिया है। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर की घोषणा के बाद जिला प्रशासन एक्टिव मोड रहा है। 20 दिसंबर की सुबह से ही सीओ फुगाना, कोतवाल तितावी और कोतवाल छपार ने राष्ट्रीय अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.