बोकारो, अप्रैल 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना पंचायत के जगुडीह यज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह द्वितीय वार्षिक महोत्सव विशाल भंडारा के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति की गई और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विशाल भंडारा में सैकड़ों लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।यहां पांच दिनों तक चले श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित कपिलदेव पांडेय व पंडित अभिनाश पाठक के देखरेख में महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के दौरान तीन दिनों तक चले प्रवचन में श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। इस मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, बबीता देवी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...