नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी टाइप 01 (Type 01) को पेश किया है। ये न्यूयॉर्क में ग्लोबली पहली बार पेश की गई यह इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर टाइप 00 (Type 00) कॉन्सेप्ट का ही प्रोडक्शन वर्जन है। इसने साल 2024 में सामने आने पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। टाइप 01 के साथ ब्रिटिश कंपनी ने अपना नया चैप्टर भी शुरू कर दिया है। खास तौर पर जैगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) पर बनी Type 01, कंपनी के लिए एक बिल्कुल अलग डिजाइन और पोजिशनिंग लेकर आई है। यह लग्जरी मार्केट के हाई-एंड सेगमेंट को टारगेट करेगी, जिसमें 1000 bhp से ज्यादा पावर और 720 Km तक की रेंज वाले मॉडल हैं। इसके भारत में 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। पीछे कोई विंडस्क्रीन नहीं मिलेगीटाइप 01 में कॉन्सेप्ट के लुक को काफी हद तक बरकरार रखा गया है। हालांकि, प्रोडक्श...