पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना परिसर में मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड जगुआर के शहीद आरक्षी ओम प्रकाश प्रसाद को सदर एसडीपीओ, थाना प्रभारी सदर सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही शहीद के पुत्र रोहित कुमार को शॉल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहीद आरक्षी अशोक कुमार की पत्नी ममता देवी एवं शहीद आरक्षी मोहन कुमार नीरज की पत्नी संगीता देवी को उनके आवास पर जाकर शॉल एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शहीद आरक्षी कुन्दन कुमार सिंह के पिता को उनके आवास पर जाकर हुसैनाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने शॉल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। साथ...