भागलपुर, मार्च 3 -- होली त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में कृष्णगढ़ से फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली को लेकर सुल्तानगंज, बाथ और अकबरनगर थाना क्षेत्रों में जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा जवानों की तैनाती की गई है, ताकि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जा सके। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में थाना सुरक्षित स्थानों सहित 22 चिन्हित स्थानों पर, बाथ थाना क्षेत्र में 13 स्थानों पर तथा अकबरनगर थाना क्षेत्र में 10 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदार तैनात किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...