कुशीनगर, जून 8 -- कुशीनगर। गोबरही-हेतिमपुर मार्ग से महुआडीह स्थान गांव से लौंगरापुर चौराहे पर जाने वाली पिच सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे पैदल, साइकिल और दोपहिया वाहन से आने-जाने में राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। इस मार्ग से रोजाना महुआडीह, लौंगरापुर, बैदौली, महुआडीह, परसौना बुजुर्ग, भरवलिया, महूई, नरकटिया आदि गांवों के लोग हेतिमपुर की तरफ आते-जाते हैं। ग्रामीण रामकिशुन सिंह, गणेश मल्ल, ओमप्रकाश, टिंकल पांडेय, बबलू मल्ल आदि का कहना है कि सड़क के जगह जगह टूटने से आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस सड़क का शीघ्र मरम्मत कराया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...