शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- खुटार। चार माह से लापता खुटार थाना क्षेत्र के गांव गेंहुआ निवासी संजीव मिश्रा उर्फ अंकित घर लौट आया है। उसने आरोप लगाया कि पुरानी दिल्ली में उन्हें बंधक बनाकर बच्चों के झूले और वॉकर बनाने का काम कराया गया। मंगलवार को संजीव अपने भाई सुधीर मिश्रा के साथ एसपी सौरभ दीक्षित से मिला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर खुटार पुलिस ने संजीव का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है। सुधीर मिश्रा के अनुसार, संजीव 10 मार्च को नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो 16 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- मुंबई से प्रवासी मजदूर के लौटते हुए ठेकेदार ने किया अपहरण, बंधक बनाकर कर रहा था प्रताड़ित मोबाइल सर्विलांस में राजस्थान के निखिल और अक्षय तथा हरियाणा के संजीव गुर्जर के नाम सामन...