जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण समेत कई मांगो को लेकर उप प्रमुख ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
लातेहार, जून 1 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं व विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग को लेकर चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार को मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया है। मांग पत्र में चंदवा मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने, मुख्य खेल मैदान का सौंदर्यीकरण, स्टेडियम निर्माण व लाइट अधिष्ठापन की मांग की गई है। इसके अलावा देवनद नदी पर चेक डैम निर्माण तथा अलौदिया नाला की सफाई व जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण की आवश्यकता बताई गई है। उप प्रमुख ने ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने अलौदिया पंचायत में सुबोध जायसवाल के घर से चेतर पंचायत तक लगभग पांच किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.