गंगापार, मार्च 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है। भारी संख्या में लोगों ने मत्था टेका तथा मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है।मंगलवार को रामनगर के मां शीतला धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज से आई हजारों महिला भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी मदन लाल पंडा, शीतला पंडा, ठाकुर पंडा तथा राहुल और रोहित पंडा ने माता के मंदिर को बड़े ही सलीके से सजाया है। मंदिर के प्रांगण में प्रतिदिन जगराता का कार्यक्रम अनवरत चलता रहता है जिसमें रामनगर संकीर्तन मंडल के कलाकार बच्चू लाल यादव, रामनाथ तथा अमरनाथ बिंद, ई...