बोकारो, अप्रैल 3 -- बेरमो। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तृतीय पुण्यतिथि 6 अप्रैल को मनाई जायेगी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पैतृक आवास चंद्रपुरा के अलारगो स्थित सिंगारी मोड़ पर किया जायेगा। इस अवसर पर पांच दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से 6 अप्रैल को भक्ति जागरण, 7 को संथाली सांस्कृतिक प्रस्तुति, 8 को कव्वाली, 9 को नागपुरी व खोरठा गीतों की प्रस्तुति तथा अंतिम दिन 10 अप्रैल को महिला व पुरुष झूमर का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...