गोपालगंज, जून 19 -- सीओ के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की प्रशासन को अतिक्रमणकारियों से थोड़ा विरोध का भी करना पड़ा सामना फोटो नंबर 23:- उचकागांव थाने के जगरनाथा बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाती जिला प्रशासन की टीम उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के जगरनाथा बाजार में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटाने की कार्रवाई की।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार को जगरनाथा बाजार में पहुंचे सीओ विकेश कुमार, राजस्व अधिकारी अनमोल त्रिपाठी, थाने के दरोगा जितेंद्र कुमार, नीतू कुमारी आदि ने पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से सड़क की जमीन पर पक्का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने पूर्व सरपंच मनोज कुमार श्रीवास्तव, नरेश यादव, उदय साह, विदेशी सिंह, द...