चम्पावत, अप्रैल 26 -- सतीश जोशी, बनबसा। सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने जगबूड़ा पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आने-जाने वालों की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...