प्रयागराज, जुलाई 18 -- पुरी में आयोजित श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा-2026 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज की सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने मानव सेवा की मिसाल पेश की। 15 से 17 जुलाई तक चले सेवा अभियान में टीम ने भारी बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच 300 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दल का नेतृत्व कॉरपोरल अमित कुमार मौर्य ने किया, जबकि सार्जेंट विजय प्रकाश राम, महेश कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार और राम सजीवन पटेल ने भी अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेंट जॉन एम्बुलेंस, ओडिशा ब्रिगेड ने पूरी टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...