सराईकेला, जुलाई 19 -- सरायकेला। झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जगन्नाथ महोत्सव-2026 में इस बार सरायकेला छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण होगा। महोत्सव में सरायकेला की प्रतिष्ठित संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

महोत्सव का आयोजन संस्था के सह निदेशक डॉ. रंजीत आचार्य ने बताया कि 20 से 26 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए संस्था के गुरु सुकांत कुमार आचार्य के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कलाकारों का दल सोमवार को रांची के लिए रवाना होगा। इस राज्य स्तरीय महोत्सव में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के नामचीन कलाकार भी अपनी कला और संस्कृति का प्रदर...