रांची, जुलाई 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में आयोजित दस दिवसीय जगन्नाथ महोत्सव में बेड़ो के कलाकारों ने नागपुरी लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के सहयोग से आयोजित महोत्सव में डुमरदोन स्थित आदि ताल लोक कला मंच के कलाकारों ने 21 जुलाई को अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। दल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक एवं झारखंड विभूति मनरखन बड़ाईक ने किया। लोक गायिका मनी देवी के साथ मांदर सम्राट सिलास बड़ा, मिथुन महली, रमेश महली, छोटू, बसंती देवी, मीना, ज्योति, संध्या, रोहन महतो, सुशीला, रीना और लक्ष्मी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: गुंडिचा मंदिर में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरा भक...