घाटशिला, मार्च 6 -- मुसाबनी। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मंगल गीतों के साथ उत्सव मनाया। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पुजारियों द्वारा श्री राधा-माधव जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के प्रधान द्वार खोले गए और श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित भगवान राधा-माधव जी के दर्शन किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जी सी सतपति, शशि नाथ सन्याल, वन बिहारी पट्नायक, महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिमा साव, गायत्री दास, रिना कानुनगो, विभावरी दास, ए. कुमारी, आरती लांबा, कल्पना महंती, रिशु कर, प्रियाली मुखी, परेश चंद्र महतो, राजेंद्र त्रिपाठी, सपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.