रामगढ़, फरवरी 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भैया बलराम का विशेष पूजन व भोग कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर जीतू अग्रवाल और उनके पूरे परिवार की ओर से भगवान को खीर और खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9 बजे भगवान का विधिवत श्रृंगार कर मिष्ठान और फल का भोग लगाया गया। तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे खीर और खिचड़ी का भोग अर्पण किया गया। दोपहर 2 बजे से इस्कॉन की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए औ...