धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद। श्री जगन्नाथ मंदिर धनसार में सोमवार से सात दिवसीय रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर कमेटी के सचिव महेश्वर राउत ने बताया कि रामलीला के लिए प्रयागराज से कलाकार पहुंच रहे हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में सोमवार से 29 मार्च तक हर संध्या सात बजे से रात्रि दस बजे तक रामलीला का मंचन होगा। श्री रामलीला मंडली के अध्यक्ष प्रदीप कुमार के निर्देशन में सभी कलाकार रामलीला की प्रस्तुति करेंगे। श्रीराम की भूमिका सुमित और माता सीता की भूमिका सुधांशु कुमार निभाएंगे। रावण की भूमिका में अश्वनी कुमार होंगे। वहीं भक्त शिरोमणी हनुमान की भूमिका लखन कुमार और लक्ष्मण की भूमिका में शिवम कुमार होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...