वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण की दिशा में बुधवार को ऐतिहासिक शुरुआत हुई। नए मंदिर के निर्माण के लिए विधिवत नापी के साथ मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर निर्माण के प्रथम चरण में भगवान गरुड़ जी के मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आज निर्माण स्थल पर आवश्यक नापी की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई। श्री जगन्नाथ ट्रस्ट, अस्सी के सचिव शैलेश त्रिपाठी के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से विशेष रूप से आमंत्रित मुख्य शिल्पकार गिरिराज सैनी अपनी टीम के साथ वाराणसी पहुंचे हैं। उनकी टीम में कुशल कारीगर विष्णु योगी एवं अशोक योगी भी शामिल हैं। इनके द्वारा राजस्थान से लाए गए विशेष गुणवत्ता वाले पत्थरों से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे मंदिर की भव्यता के साथ-साथ प्राचीन भार...