जगन्नाथ मंदिर के नए ट्र्स्ट पर पुजारी को आपत्ति
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नगवां (अस्सी) स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी ने नए ट्रस्ट और ट्रस्टियों पर आपत्ति जताई। मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच उन्होंने अपने और परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था की मांग की। नए ट्रस्टी से चार पीढ़ियों का वेतन देने की आवाज उठाई। इस सिलसिले में उन्होंने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। पुजारी रत्नेश्वर चतुर्वेदी केसरिया भारत संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को ट्रस्टी बनाने का विरोध किया। कहा कि वह खुद और परिवार के 15 सदस्य चार पीढ़ियों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। शापुरी परिवार से संघर्ष कर मंदिर की शेष जमीन बचाई। बताया कि भू-माफिया और उसके गुर्गे उन्हें परेशान कर रहे हैं। इनमें कुछ नेता भी शामिल हैं। उन्हें आवास छोड़ने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.