मथुरा, सितम्बर 14 -- ब्रज के मूर्धन्य संत, भक्तमाल के सरस व्याख्याता पं. जगन्नाथ प्रसाद भक्तमाली जी का त्रिदिवसीय 42वां प्रिया प्रियतम मिलन महोत्सव ज्ञानगूद‌ड़ी स्थित श्री जानकी भवन में विभिन्न आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ सोमवार को प्रारम्भ हुआ। त्रिदिवसीय प्रिया प्रियतम मिलन महोत्सव का उद्‌घाटन संत गोरे लाल की कुंज के महन्त किशोर दास महाराज, नाभापीठाधीश श्री महंत सुतीक्ष्ण दास व अन्य संतों ने जगन्नाथ प्रसाद भक्तमाली के चित्रपट का अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन कर किया। संत विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें महंत किशोर दास महाराज ने कहा कि बृजवास एवं प्रियाप्रियतम की निकुंज लीलाओं की आन्तरिक रसमय अनुभूति से रससिक्त एवं रसाप्लावित रहने वाले पं. जगन्नाथ प्रसाद भक्तमाली सहचरी भाव से समर्पित ब्रज के अनूठे संत ...