वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। काशी के दक्षिणी छोर पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 29 जून को होगी। काशी का रथयात्रा मेला तो विख्यात है लेकिन स्नान यात्रा के बारे में यहीं के काफी लोगों को नहीं पता। प्रभु की वार्षिक स्नान यात्रा में सभी काशीवासी शामिल हों। इसका आमंत्रण मैं ट्रस्ट श्री जगन्नाथजी की ओर से दे रहा हूं। ये बातें ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहीं। वह शुक्रवार को महमूरगंज स्थित होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ प्रभु की स्नान यात्रा 29 जून को भोर में 05:11 बजे शुरू होगी। मान्यता है कि अत्यधिक स्नान से भगवान बीमार पड़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- मेट्रो निर्माण के लिए खुदाई से बदलेगा रथयात्रा का मार्ग अत: इस मान्यता में आस्था रखते हुए इस वर्ष भी 30 जून से 13 जुलाई तक प्र...