नई दिल्ली, जून 24 -- जुलाई के महीने में जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा में शामिल होने जा रहे तो आसपास की इन जगहों पर जरूर जाएं। उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों की तादाद में भक्त जुटते हैं। लेकिन अगर आप इतनी दूर से मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे तो केवल पुरी में मंदिर के दर्शन ही ना करें बल्कि साथ में इन जगहों पर भी जाएं। जिससे आपकी उड़ीसा की ये यात्रा पूरी हो और आप इस जगह को एंज्वॉय कर सकें।कैसे पहुंचे पुरी पुरी के लिए आपको ट्रेन की यात्रा सबसे आसान पड़ेगी। पुरी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनें रुकती हैं। वहीं अगर आप फ्लाइट से पहुंच रहे तो भुवनेश्वर एयरपोर्ट तक जाना होगा।उड़ीसा में पॉपुलर चीजें केवल पुरी ही नहीं उड़ीसा की ये सारी चीजें ट्रैवल के लिए पॉपुलर हैं और लोग दूर-दूर से इन्हें देखने के लिए पहुंचते हैं। स...