उरई, जुलाई 20 -- उरई, संवाददाता। इस्कान केंद्र के तत्वावधान में शहर में धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल विधायक समेत तमाम लोगों ने रथ यात्रा की रस्सी खींचकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। जगह, जगह प्रसाद बांटा के साथ स्वागत किया गया। दिव्य व भव्य दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पडे़। पूरी यात्रा में हरे राम हरे कृष्ण की गूंज रही। सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। दोपहर बाद माधव प्रिय किंकर प्रभु के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निकली यात्रा में भगवान बलदेव और माता सुभद्रा के साथ तीनों देवों की सुसज्जित झांकी नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भक्ति और आस्था के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा शोभा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्...