आदित्यपुर, जून 6 -- ग़म्हरिया।जगन्नाथपुर के रोड नंबर 10 ए निवासी महेंद्र साव की 56 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साव शुक्रवार से लापता है। इस संबंध में महिला के पति महेंद्र साव ने ग़म्हरिया थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। आवेदन में साव ने बताया है कि शुक्रवार को घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी घर में किसी को बिना कुछ बोले कहीं चली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...