जगन्नाथपुर रथ मेला: आयोजन के लिए निविदा जारी, न्यूनतम बोली राशि 1 करोड़ 5 लाख रुपये
रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने ऐतिहासिक रथ मेले के आयोजन और संचालन के लिए निविदा जारी कर दी है। इस वर्ष मेले का आयोजन 15 जुलाई से 25 जुलाई तक मंदिर परिसर के आसपास की लगभग 41.27 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। समिति ने इसके लिए योग्य फर्मों, कंपनियों, एलएलपी, ट्रस्ट एवं सोसायटियों से सीलबंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निविदा में भाग लेने के लिए न्यूनतम बोली राशि 1 करोड़ 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही इच्छुक आवेदकों का मेला वेंडर के रूप में केंद्र या राज्य सरकार से निबंधित होना अनिवार्य है। समिति के निर्णय के अनुसार, सफल बोलीदाता को मेले में स्टॉल संचालन का अधिकार होगा और वह उप-विक्रेताओं को भी अधिकृत कर सकेगा। मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, झूलों एवं अन्य मनोरंजन उपकरणों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.