जगन्नाथपुर मेले में आसमान से जमीन तक कैमरों से नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 6 -- जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी। मंदिर और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए एडीजी मनोज कौशिक ने रविवार को जगन्नाथपुर मंदिर समिति के लोगों के साथ चर्चा की। इसमें उन्होंने कानून, ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए बनाई जा रही रणनीति पर बात की। निर्णय लिया गया कि मेला परिसर की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जाएगी। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से सभी कैमरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ड्रोन से पूरे मेले की निगाहबानी होगी। पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इधर, मेले के दौरान ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट करने की जानकारी दी गई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.