चाईबासा, मार्च 15 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। झारखंड समग्र शिक्षा अभियान के आदेश के आलोक में जगन्नाथपुर प्रखंड में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रखंड के कुल 122 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 1093 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि कुल 1300 प्रतिभागियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल 1093 परीक्षार्थियों में 753 महिलाएं और 340 पुरुष शामिल हुए। उल्लास कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से गांवों में निरक्षर लोगों के ज्ञान और साक्षरता स्तर का आकलन किया गया। इस दौरान क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विवेकानंद मोहंती ने भी कई परीक्षा के...