चाईबासा, अक्टूबर 2 -- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव गांव में शुक्रवार को एक हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब एक वर्ष से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के झुंड द्वारा फसलों और घरों को नुकसान पहुँचाने की घटनाओं के बीच, इस क्षेत्र में पिछले एक साल में करीब सात हाथियों की मौत की बात सामने आई है। इस लगातार होती घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत और चिंता का माहौल है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी निगर...