चाईबासा, मई 5 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत सरकारी विद्यालयों में मानव संसाधन एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने की मांग को लेकर आगामी 7 मई को एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय पंचायत भवन जगन्नाथपुर में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रखंड अध्यक्ष मंजीत कोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। साथ ही नोवामुंडी बाल अधिकार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक भी की गई। मंजीत कोड़ा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मियों सहित आधारभूत संसाधनों की भारी कमी है, जिसके कारण पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के गिरते स्तर और संसाधनों की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- शिक्षा का अधिकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.