चाईबासा, मार्च 19 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन निरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में आने वाली पृष्ठभूमि, व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नोशनल हाउस नंबर (1/8) से संबंधित दिशा-निर्देशों और गाइडलाइंस पर विशेष रूप से चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र में सही तरीके से मकान संख्या निर्धारण कर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...