चाईबासा, जून 4 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा चार खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशे में उपयोग की जा सकने वाली दवाओं की विशेष रूप से जांच की गई, लेकिन किसी भी दुकान में ऐसी दवाएं नहीं पाई गईं। ड्रग इंसेक्टर ने दवा दुकानों के खरीद, बिक्री एवं शेष स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की, जो संतोषजनक पाए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की दवा केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही बेची जाए। कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...