चाईबासा, जून 19 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जगन्नाथपुर साप्ताहिक बाजार में थाना प्रभारी टिंकू दास के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी टिंकू दास ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़कों को सुरक्षित बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए सावधानी और नियमों का पालन जरूरी है। यह भी पढ़ें- आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का करें नियमित प्रयास : उपायुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...