चाईबासा, अप्रैल 20 -- जगन्नाथपुर। इन दिनों तापमान के लगातार बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ गई है। जगन्नाथपुर टाउन क्षेत्र में दर्जनों सरकारी चापाकल और सोलर जलमीनार खराब पड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पूरा क्षेत्र बोरिंग के पानी पर निर्भर हो गया है, जबकि किसी भी स्थायी जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। हर घर नल-जल योजना यहां केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है। प्रखंड के विभिन्न टोला शिव मंदिर के बाहर, शिव मंदिर निचला टोला, नायक टोला (जहां दो सोलर जलमीनार), नायक टोला आंगनबाड़ी केंद्र, मुंडा घर के पास, फॉरेस्टर कॉलोनी, बोस्टम टोला समेत अन्य स्थानों पर लगे सोलर जलमीनार सालों से खराब पड़े हैं। इन जलमीनारों पर आसपास के कई घरों की ...