रांची, दिसम्बर 26 -- रांची। वरीय संवाददाता ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर बड़कागढ़ में गुरुवार को वार्षिक महोत्सव पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों में भगवान का दर्शन और पूजन किया। सर्वप्रथम विष्णु सहस्त्रनाम से पहले गणपति हवन विष्णु हवन किया जाता है जिसमें जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सदस्य राजीव रंजन मिश्रा और उनकी पत्नी इस अनुष्ठान के यजमान रहे। इस अवसर जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से पौष मास शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि के अवसर पर आठ बजे से महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की लाक्षार्चना की गई। इस अनुष्ठान ने दर्जनों भक्तों ने पारंपरिक परिधान पहन कर महाप्रभु का 1008 विष्णु सहस्रनाम कर उनकी पूजा कर अर्चित फूल भगवान को समर्पित किया। तत्पश्चात महाप्रभु को गंज भोग जिसमें खिचड़ी खीर और सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.