रांची, अप्रैल 18 -- रांची। चतरा के सिमरिया में निर्माणाधीन उदिधिक्रमण संकटमोचन हनुमान धाम का प्रचार रथ शनिवार को रांची के जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचा। प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव और पुजारियों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान गेरुआ वस्त्र धारी प्रबुद्ध नागरिकों ने जयकारे लगाए। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में रुकने वाला यह रथ मिट्टी और अक्षत के माध्यम से लोगों को धाम से जोड़ रहा है। अध्यक्ष शिवेंदु जयपुरयार ने बताया कि एक एकड़ में फैली अशोक वाटिका में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, राम दरबार, दशरथ कुंड और बाल्मीकि सभागार का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह धाम भविष्य में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...