रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल में रविवार को भोर में चार बजे आग लग गई। आग लगने से दोनों मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गयी। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा से अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा था, लेकिन उस समय तक आग बुझ चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मंदिर के वाहन पड़ाव स्थल में गुलैंची पेड़ के पास खड़ा की गई मोटरसाइकिलों में संभवत अवांछित तत्वों ने आग लगा दी थी। बताया गया कि मंदिर परिसर में वाहनों में आग लगने की यह पहली घटना है। इस संबंध में मोटरसाइकिल के मालिकों एचइसी के सेक्टर तीन निवासी कुमार निशांत एवं वाईएमसीए स्कूल परिसर में रहने वाले रंजन कुमार घोष की लिखित शिकायत पर धुर्वा थाना में केस दर्ज हुआ है। बताया गया कि दोनों पुजारी को छोड़ने व पूजा-अर्चना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.