रांची, सितम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में उठा। सुनवाई के दौरान जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने जानना चाहा कि मंदिर के पास कुल कितनी जमीन है और उसमें से कितनी जमीन पर अतिक्रमण है। अदालत ने इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन और प्रबंधन से जुड़े विवाद की सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। इस पर अदालत ने मंदिर की जमीन और उस पर हुए अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। मंदिर के संचालन एवं प्रबंधन के लिए तैयार की गई स्कीम के अध्ययन को लेकर गठित 11 सदस्यीय कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की। कमेटी ने स्कीम के अध्ययन को ल...