चाईबासा, मार्च 7 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपने परिवार के साथ आया एक बच्चा भटक गया था। बच्चे के भटकने की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। बताया गया कि बच्चा अपना नाम और पता ठीक से बताने में असमर्थ था, जिसके कारण शुरुआत में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद बच्चे की पहचान सरजोम बोबोगा (पिता गोरा बोबोगा, निवासी पासेया गांव, जेटेया थाना क्षेत्र) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार को बाजार आया था और उसी दौरान भीड़ में कहीं भटक गया था। संपर्क स्थापित होने के बाद शुक्रवार को बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के ...