चाईबासा, जून 7 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में शनिवार को निषाद समाज द्वारा कुल देवी मां शीतला की वार्षिक पूजा श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। स्थानीय शीतला मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना में समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात मां शीतला की भव्य आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया。

शोभायात्रा का आयोजन पूजा से पूर्व निषाद समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर ...