चाईबासा, मार्च 2 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में एक लड़का बीमार होने पर परिजनों ने झाड़फूंक और पूजा-पाठ के लिए तोनांगहातु गांव से एक पुजारी को बुलाया था। बताया जा रहा है कि पूजा करने के बाद पुजारी ने घर के सभी सदस्यों को बाहर रहने को कहा और घर में केवल एक नाबालिग लड़की को रोक लिया। आरोप है कि पुजारी ने बच्ची को डराया और कहा कि जैसा वह कहेगा वैसा नहीं करने पर उसके भाई की मौत हो जाएगी। भाई के प्रति ममता के कारण लड़की डर गई और पुजारी की बातों का पालन करती रही। घटना शनिवार की है। रविवार को लड़की ने अपनी भाभी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी लेकर जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिका...