चाईबासा, मार्च 2 -- जगन्नाथपुर(जमशेदपुर) : पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना शनिवार की है। जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर में बीमार लड़के के इलाज के लिए परिजनों ने तोड़ांगाहातु (मुंडासाई) निवासी पाण्डे नाग को ओझा-गुनी के लिए घर बुलाया था। पूजा-पाठ के बाद आरोपी ने झांसा देकर मां-बेटे को तालाब की ओर भेज दिया और घर में अकेली नाबालिक को डराकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कमेटी गठित कर आरोपी पांडे नाग को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी वर्ष 2...