चाईबासा, नवम्बर 5 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विशाल टोला स्थित सुगर फार्म बाउंड्री वाल से सटे कूड़े के ढेर में मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई, जब आसपास की महिलाएं कूड़ा फेंकने गई थीं, तभी उनकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े नवजात पर पड़ी। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवजात को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे के मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और कई लोग बच्चे को गोद लेने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। इसी दौरान जगन्नाथपुर के बीएसएनएल टॉवर स्थित निवासी दीपक गुप्ता और उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता, जो निःसंतान थे, बच्चे को गोद लेने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। इसके बाद प्रशासन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.