जगन्नाथपुर : अज्ञात हाइवा ने युवक को रौंदा, एक गंभीर
चाईबासा, जून 30 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। सोमवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दीपासाई गांव के दो लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हाटगम्हरिया बाजार से घर लौट रहे दो लोगों की मोटरसाइकिल को मृगीलिंडी गांव के पास एक अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपासाई गांव निवासी जयराम हेस्सा और श्रवण कुम्हार सोमवार को मोटरसाइकिल से बकरी लेकर हाटगम्हरिया बाजार बेचने गए थे। बकरी बेचकर दोनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मृगीलिंडी गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे श्रवण कुम्हार की घटनास्थल पर ही मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.