चाईबासा, मार्च 10 -- जगन्नाथपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टे द्वारा पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार ने इस मामले में जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पेरियार ने बताया कि बालंडिया-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर कालीमटी और हाटगम्हरिया के बीच अवैध रूप से ईंट भट्टा संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि ईंट पकाने के लिए बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है और उन्हें भट्टों में जलाया जा रहा है। मशीनों के सहारे जंगल के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर आग में झोंका जा रहा है, जिससे क्षेत्र के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाने औ...