चाईबासा, फरवरी 26 -- जगन्नाथपुर संवाददाता जगन्नाथपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आंगनवाड़ी केंद्र सहयोग समिति के प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। एस्पायर के प्रखंड समन्वयक रविंद्र राठौड़ एवं आंगनवाड़ी केंद्र समन्वयक निकहत परवीन के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में एस्पायर द्वारा गठित सहयोग समिति के कार्य एवं उद्देश्य तथा आगामी कार्य योजना की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेष कर आंगनवाड़ी केंद्र में मिलने वाली स्कूल पूर्व शिक्षा, धात्री और गर्भवती महिला को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यावेक्षक रायमुनी हांसदा ने सहयोग समिति के सदस्यों को अपने-अपने पोषण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र को एक आर्दश आंगनवाड़ी बनाए रखने के लिए सह...